"ग्लेन मैक्सवेल"
"ग्लेन मैक्सवेल"
जिनके इरादों में होती है,सच मे जान
वो लोग वाकई झुका देते हैं,आसमान
जैसे कल आया मैक्सवेल का तूफान
जिसने जिताया,अपने देश को श्रीमान
91 पर थे,आस्ट्रेलिया के विकेट सात
सबने सोचा अफगान देंगे,आज मात
मैक्सवेल ने 201 रनों की खेली,पारी,
जीता दिया था,अपने देश को रातोंरात
कोई लक्ष्य हमारे साहस नही बड़ा
हारा वो,जो बिल्कुल भी नही लड़ा
उसके आगे फ़ौलाद भी मोम बना
जिसने पूरे यकीं से कर्म किया,घना
वो मैक्सवेल जैसे करता है,कमाल
जो लेता अपनी कर्म शक्ति,पहचान
दुनिया में कुछ असंभव नही,नादान
लड़ोगे,एकदिन झुका दोगे,आसमान
