STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

2  

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

गजल -पैगामे मोहब्बत

गजल -पैगामे मोहब्बत

1 min
314


हिन्द के दुश्मन आतंकी सब हमारे खौफ से ही मर जाएंगे

सुनो पाक सम्हालो अपनी आवाम भूख से ही मर जाएंगे

हम है शांति अमन के दूत विश्व शांति की चाह रखते है

नानक बुद्ध महाबीर का देश मगर न समझो डर जायेंगे

गर हो अमन चैन भारत मे क्यो कलेजा फटता है तेरा

फिक्र करो अपनी हम गुलश्ने चमन खुद ही सवर जाएंगे

प्यार का बदला प्यार से और जान भी दे सकते है हम

दिखाई आँख मगर तूने हमे हम हर हद से गुजर जाएंगे

क्यो पाल रखा है तूने खूनी दरिंदे अपनी माँदों मे बोलो

तेरे पाले भेड़िये उजाड़ देंगे घर तेरा टुकड़े बिखर जाएंगे

देख हमारी चकाचौंध हैरान न हो तरक्की के सितारो को

अब भी वक्त है सम्हल जा नामो निशान न नजर आएंगे

पैगामे मोहब्बत लेकर निकला है जहाँ सूरज भारत का

फैला मोहब्बत की रौशनी तेरे लोग बिना धूप मर जाएंगे

बेदखल हो चुका है तू सारी दुनिया से इंसानियत के नाम

दुतकारेंगे धिक्कारेंगे तेरे लोग दुनीया जब भी जिधर जाए.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational