STORYMIRROR

Shahana Parveen

Inspirational

4  

Shahana Parveen

Inspirational

गाने ऊपर गाना मेरा गाना

गाने ऊपर गाना मेरा गाना

1 min
247

गीत के बोल:- होंठों से छूलो तुम

मेरा गीत अमर कर दो

बन जाओ मीत मेरे

मेरी प्रीत अमर कर दो

यह बनाया गाना.......

गाने ऊपर गाना मेरा गाना

********************

बेटी को प्यार करो

उसका हक़ उसको दे दो।

लगा लो उसे सीने से

प्यार से जी भर दो।

आने दो ना आँसू तुम बिटिया की आँखों में,

भर दो सारी खुशियाँ बिटिया के आँचल में

देखो, तंग ना उसे करो पराया धन ना कभी कहो

लगा लो उसे सीने से

प्यार से जी भर दो।

बेटी होती है मासूम सबको प्यार देती है,

उसके चेहरे की मुस्कान दिल जीत लेती है।

नफरत से ना देखो उसके सपने पूरे कर दो

लगा लो उसे सीने से

प्यार से जी भर दो।

सड़कों पर जाती जब बेटियाँ सबकी होती हैं वो,

सुरक्षा मिले उन्हें पूरी सबका सम्मान होती हैं वो।

राक्षस बनकर उन्हें, कभी ना सताओ तुम,

लगा लो उसे सीने से

प्यार से जी भर दो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational