STORYMIRROR

Akanksha Srivastava

Inspirational

4  

Akanksha Srivastava

Inspirational

फ़ौजी प्रेमिका की डायरी

फ़ौजी प्रेमिका की डायरी

1 min
284



मेरा आशिक वो नहीं
जो रीलों में मोहब्बत जताए,
हर लम्हा मुझे टैग करे,
या गिफ्ट्स की कहानियाँ सजाए…

मेरा आशिक तो वो है
जो बन्दूक थामे,
सरहद की खामोशी में
मेरे नाम की सरगम गुनगुनाए।

वो न कह सका कभी
"आई लव यू" खुलकर,
पर हर गोली चलने से पहले
मेरी तस्वीर छुपा लेता है सीने के अंदर।

वो नहीं था इंस्टाग्राम वाला प्रेमी,
वो था मातृभूमि का दीवाना,
जो इश्क़ की भी क़ीमत
शहादत से चुकाता रहा।

एक दिन जब तिरंगे में लिपटा आया,
तो सबने कहा — ‘शहीद’,
मैंने कहा —
“देखो! मेरा आशिक आया है,
वादा निभा कर गया है!”


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational