एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
देश की रक्षा करना इनका महान काम
रात दिन एक कर पानी जैसे ख़ून बहा कर
लढ़ते है जो अपनी जान दाँव पे लगा कर
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
वो नहि देखते कौन माने रहीम या राम
वो तो मानते है हम सब एक समान
ना पुछते किसिको क्या जात क्या ईमान
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
मत लगाओ उनके शौर्य के दाम
नहि चुका पाएँगे उनके अनमोल एहसान
बचाके हमारी जान देते है खुदका बलिदान
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
हम तो रहते है मस्त पीने में दुःख के जाम
वो तो हरपल तैयार देने खुदकी जान
बचाने अपने भारत माँ की आन और शान
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
नहि है हम उनके बराबर हम है आम
वो लगा देते अपनी पूरी ताक़त और आस
रक्षा करते भूला के अपनी भूख और प्यास
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
करते है हम दिल से उनका सम्मान
वो है तो हम जी पाते है आराम से
कहते है शुक्रिया उन्हें प्यारभरे दिल से
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
शत्रु को मार गिराते ना सोचें क्या है अंजाम
चाहे गोली हो उनके सिने से आर या पार
पीछे छोड़ आते है वो अपना पुरा परिवार
एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम
हज़ारों सलाम भी कम है इनके नाम
कौनसा पल उन्हें वीरगति दे वो भी नहि जानते
हर मुसीबतों का निडरता से सामना करते जाते
