एक रंग तेरा
एक रंग तेरा
एक रंग तेरा
एक रंग मेरा
मिल जाए तो लगे रै
सुनहरा सुनहरा
एक दिल तेरा
एक दिल मेरा
दोनो मिले तो लगे रे
जैसे ख्वाब हो कोई पुरा
क्यों उदास हैं तू
देख तो जरा इन आंखों में
खुशियां ही खुशियां भर दूं
इन ऊंचे झरनों से
एक रंग तेरा
एक रंग मेरा
मिल जाए तो लगे रै सुनहरा सुनहरा
मुझे इन सांसों घुल जाने दे
मुझे दो पल तो जी लेने दे
मुझे बस अब तुझमें फना हो जाने दे
एक अरदास तो सुन
तेरे इस दीवाने की
मुझे जिंदगी दे
या दे तू जहर
ये मर्जी तेरी
मुझे तो चाहिए
बस दीदार तेरा
आठों पहर
इन ऊंचे पहाड़ों से टकराऊंगा मैं
इस समंदर को पी जाऊंगा मैं
इक बार, इक बार
बस कह दे हंसते हुए यूं ही
हां सनम तुझी से है प्यार
हां सनम बस तुझी से है प्यार
सारी दुनियां को जीत लाऊंगा मैं
इन चांद तारों को भी
तोड़ लाऊंगा मैं
बसा दूंगा
बसा दूंगा
तेरी आखों में
महोब्बत की दुनिया
नई कोई
नई कोई।

