STORYMIRROR

Ayush Raj

Tragedy

3  

Ayush Raj

Tragedy

एक लड़का

एक लड़का

1 min
306

दिल में दर्द चेहरे पर मुस्कान है ।

इन लड़कों को यही पहचान है । 


हजारों दर्द को छुपाना पड़ता है ।

लड़का है ना इसीलिए दर्द में भी हंसना पड़ता ।


अगर ये रो दे तो इनकी मर्दानगी पर सवाल उठाए जाते हैं । 

लड़का होकर रोता है सब मज़ाक उड़ाते हैं ।


लाख जिम्मेदारियों का बोझ है इन पर ।

पर कभी झुकते नहीं है किसी डगर पर।


ये लड़के अपने टूटे ख्वाबों को धीरे धीरे बुनते है ।

गला घोट के अपनी खुशियों का अपनी मौत को चुनते है ।


इनके दर्द से सभी अनजान है 

अंदर से टूट के बाहर से मुस्कुराना क्या आसान है ।


ये दर्द और आंसुओं को छुपाने में विद्वान है। 

और जो इनके दर्द को तब भी समझ जाए वो उनके लिए बहुत ख़ास है।


अपने आंसुओं को इस कदर छुपाते , कोई पूछे क्या हुआ तो ?

सब ठीक है और खिल के मुस्काते हैं


इनके दर्द से काफी लोग अनजान हैं,

लड़कियों की तरह लड़का होना भी कहां आसान है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy