STORYMIRROR

Jyoti Astunkar

Romance

4  

Jyoti Astunkar

Romance

एक ख्याल

एक ख्याल

1 min
670

आज फिर एक खयाल आया है,

भूली बिसरी राहों पर प्यार आया है

ज़िंदगी के उतार चढ़ावों पर,

अब कुछ देर रूकने का मन चाहा है


पुराने रास्ते पुरानी बातें,

घर कर दिल में यूं बस गई

आते जाते मौसमों के साथ,

एक अपनी सी जगह बना गईं


आते अब जब कभी,

ठंडी सुबह के सुंदर झौंके

ले आते है साथ अपने,

प्यारे से वो नगमे और किस्से


सुंदर फूलों की तरह,

संजोया है प्यारी अदाओं को

पास रहो ना रहो तुम,

यादों ने करीब रखा है तुमको।

      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance