STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

3  

Kawaljeet GILL

Inspirational

एक खता है

एक खता है

1 min
194

जिसको हम जुर्म समझते है

वो तो एक प्यारी सी खता है

प्यार तो एक अनमोल सा

रिश्ता है

जो बन जाता अपने आप ही


गर पूछ कर करता हर कोई प्यार

तो दुनिया में प्यार का नामो निशान

ना होता 

ना करो नफरत प्यार करने वालो से

ये तो एक अनमोल देन है ख़ुदा की


ना बनो दुश्मन प्यार करने वालो के

ईश्वर भी ना माफ़ करेगा तुम को कभी

ना दो प्यार को भूल का नाम

ये तो है इबादत ख़ुदा की


बिछड़ गए है जो प्रेमी तो

एक रोज मिल ही जायेंगे

रखो विश्वास ख़ुदा पर जिसने

मिलाया

जिसने जुदा किया वो फिर

मिलाएगा


प्यार तो प्यार ही होता है

कोई बीता हुआ वक्त नहीं

जो लौट कर ना वापस आये जीवन मे

प्यार अगर सच्चा होगा लगन

अगर सच्ची होगी

तो बिछड़े प्रेमी मिल ही जाते है

ज़माने में


कौन कहता है कि आसमान

कभी झुकता नही

सच्चा प्यार आसमान क्या

ईश्वर को भी झुका देता है

दिल में हो उम्मीद तो हर

ख़्वाब पूरा हो जाता है

हर इम्तिहान हर दरिया पार कर

मोहब्बत जीत जाती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational