STORYMIRROR

भावना बर्थवाल

Inspirational

3  

भावना बर्थवाल

Inspirational

एक एहसास चाहिए

एक एहसास चाहिए

1 min
213

कोई बात करने वाला चाहिए

दिल की सुनाए और दिल की सुने

कोई बात करने वाला चाहिए

आंखों की नमी जो बिन बोले ही समझ जाये

हर बात को सही से समझे

ऐसा एहसास चाहिए।


अपने लफ़्ज़ों में हमें भी शामिल करे

ऐसा हम राज चाहिए

सबके सम्मुख एहसास दिला दे अपने पन से

ऐसा एहसास चाहिए

कुछ गुफ्तगू करें साथ बैठकर 

ऐसा एहसास चाहिए


अपने हर फैसले में हमें भी भागीदार बनाए

ऐसा एहसास चाहिए

अपने पन से दिल की बात सुने

ऐसा एहसास चाहिए

जीने की तमन्ना बन जाये 

ऐसा एक हम राज चाहिए


बोलने से पहले सोचना ना पड़े

कोई ऐसा चाहिए

हमारी हर गलती  को नजर अंदाज कर जाये

ऐसा ही कोई  चाहिए 

दिल को दिल से चाहने वाला

एक एहसास चाहिए।

आसमां अपना होने का.. 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational