STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

एक दिन ऐसा आयेगा हमारे बोल बन जाएंगे हमारी दौलत

एक दिन ऐसा आयेगा हमारे बोल बन जाएंगे हमारी दौलत

1 min
187


एक दिन ऐसा आयेगा की हमारा व्यवहार ही बन जाएगा हमारी कुंजी

और हमारे बोल ही रह जाएंगे हमारी दौलत, 

एक दिन ऐसा आयेगा हमारा परोपकार बन जाएगा हमारी कुंजी

और हमारे कार्य ही रह जाएंगे हमारी दौलत,

एक दिन ऐसा आयेगा हमारे भलाई के कार्य बन जाएंगे हमारी कुंजी

और हमारे ऐसे कार्य ही रह जाएंगे हमारी दौलत,

एक दिन ऐसा आयेगा हमारे गलत कार्य बन जाएंगे हमारी बुराई

और यह कार्य लाएंगे हमारे लिए बदनामी,

एक दिन ऐसा आयेगा जब भी हम बुरा बोलेंगे तो यह बन जाएगी

हमारी बुराई और हमारे बोल ही लाएंगे हमारे लिए बदनामी,

एक दिन ऐसा आयेगा जब हमारे अच्छे बोल ही इस दुनिया में

बन जाएंगे हमारी कुंजी और हमारे बोल ही रह जाएंगे हमारी दौलत,

एक दिन ऐसा आयेगा जब हमारे मरने के बाद

हमारा शरीर किसी काम का नहीं रह जायेगा और रह जायेंगे केवल हमारे बोल,

एक दिन ऐसा आयेगा जब हमारा व्यवहार ही बन जाएगा हमारी कुंजी,

बाकी सब बिक जाएगा माटी के मोल,

एक दिन ऐसा आयेगा की हमारा व्यवहार ही बन जाएगा हमारी कुंजी

और हमारे बोल ही रह जाएंगे हमारी दौलत,



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational