STORYMIRROR

Kavita Pant

Inspirational

3  

Kavita Pant

Inspirational

एक दीप मेरा भी

एक दीप मेरा भी

1 min
357


मेरे मीत जलाओ दीप 

हर कोने को उज्ज्वल कर दो, 

दीपों की पंक्ति में रख दो 

एक दीप मेरा भी।


देखो दीप निराला है 

अखंड जलने वाला है,

आशा का देगा संदेश

एक दीप मेरा भी।


तुमने जितने दीप जलाए

उतने ही दिल जीते हैं ,

शायद जीत सके कोई मन 

एक दीप मेरा भी।


दीप तुम्हारे टिम-टिम करके 

अपनी ओर बुलाते हैं ,

अपने पास बुलाएगा 

एक दीप मेरा भी।


जितने दीप जलाए उनमें

तेल भरा है प्रेम का, 

प्रेम उजागर कर देगा 

एक दीप मेरा भी।


दीपों की पंक्ति में हर पल 

शोभा है कई दीपों से ,

निश्चित शोभित कर देगा मन 

एक दीप मेरा भी।

मन में भर उत्साह असीम 

दीपों के संग सजने को , 

पावन लौ संग झूम उठा 

एक दीप मेरा भी।        


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational