STORYMIRROR

Jaya Tagde

Inspirational

3  

Jaya Tagde

Inspirational

एक चाल

एक चाल

1 min
337

अविश्वास का फेरा

आक्रोश ने घेरा

न बने बात

शतंरज सी चाल

चले आस पास

तब भी अपने व्यवहार में

नम्रता बनाए रखिये।


क्रोध हो अपरंपार

छलक पढ़े जज़्बात

काल आ जाए पास

तब भी अपने व्यवहार में

नम्रता बनाए रखिये।


अंधकार का साया

विदूषक की माया

भुजंग उठाए फन

क्रोधित हो दबंग

तब भी अपने व्यवहार में

नम्रता बनाए रखिये।


कठिनता का दौर

महफिलों का ठौर

प्रेम सा अहसास

न हो आसपास

तब भी अपने व्यवहार में

नम्रता बनाए रखिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational