STORYMIRROR

Adil Sarfarosh

Children Drama

2  

Adil Sarfarosh

Children Drama

दूर कहीं मेरे गाँव में

दूर कहीं मेरे गाँव में

1 min
15.3K


मधुर-मधुर कोयल की बोली

बचपन के मित्रों की टोली

और खेल वो आँख मिचोली

एक आम की छांव में

दूर कहीं मेरे गाँव में


मदमस्त हवाएं बहकी बहकी

चिड़ियाँ भी कुछ चहकीं चहकीं

घुंघरू यौवन के पाँव में

दूर कहीं मेरे गाँव में


सावन का मौसम अलबेला

सब साथ न कोई अकेला

रामू मांझी की नांव में

दूर कहीं मेरे गाँव में...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children