STORYMIRROR

shruti chowdhary

Inspirational

4  

shruti chowdhary

Inspirational

दुनिया में पहला कदम

दुनिया में पहला कदम

1 min
44

मैं डर रही हूँ

अपने आप से

दिल में बढ़ते

सपनों के विस्तार से

कि माँ ने चौखट भी न लांघी

जब तक ज़रूरी न हुआ


अब कॉलेज की देहरी तक चलना है

हासिल करना है नौकरी की इमारत तक

सड़क पर खड़ी होकर

गरम चाय भी पीनी है

और दौड़कर बसों के पायदान पर


कदम भी रखना है

एक अनजान शहर में

मुश्किलें अकेले ही सहना है

और जांबाज़ बनकर

हर परिस्थिति से लड़ना है


माँ की ममता

पिता का गर्वित हाथ

परिवार का प्यार

और अब नए सिरे से

दिल में बसना है


कुछ ऐसा करना

जो हो कुछ ख़ास,

सुकून से भर दे दिन रात

सिद्ध करना ज़रूरी है

बस ये हो की न डगमगाउ

क़ब्र पे लिखा जाए


ये लड़की अपनी ज़िन्दगी

जीकर मरी।

प्रेरणार्थक की थी वो मूर्ति

याद दिलाती है कुछ कर लो अब भी

वक़्त कितना बाकी है

संभाल लेना ऐ जिंदगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational