STORYMIRROR

Aishani Aishani

Inspirational

4  

Aishani Aishani

Inspirational

दुआओं में असर होता है..!

दुआओं में असर होता है..!

1 min
230

सुना है दुआओं में बड़ा असर होता है

यदि शफ़्फ़्फ़ाक मन से दुआ मांगी जाय

चलो इक मुठ्ठी दुआ और किसी के लिए माँगते हैं

उन लोगों के लिए 

जो ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं

ना केवल तेरी दुआ

ना केवल मेरी दुआ

हमसब की दुआ कुबूल हो 

ये दुआ माँगते हैं..! 

वो ईश्वर/खुदा/ गॉड/ वाहे गुरु/

परवर दिगार/ या फिर हो रब्ब

है तो एक ही ना..! 

हमारी भाषा अलग हों

पर भाव और भावनाएं तो एक है

और वो भावनाओं को समझता है

आओ मिलकर शफ़्फ़्फ़ाक मन से

 दुआ माँगते हैं

सबकी सलामती के लिए

 एक इशरत औ आसूदगी तो रहेगी 

हमने कुछ तो किया उनके ..!! 




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational