STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

दोस्ती

दोस्ती

1 min
401

दूर होकर भी अपनेपन का एहसास देती है

दोस्ती एक सुखद एहसास होती है।


खुशी हो या गम हर पल साथ देती है

दोस्ती एक सुखद एहसास होती है।


जुबां रहती खामोश पर हर बात कह देती है

गमों को भुलाकर लबों पर मुस्कान देती है

दोस्ती एक सुखद एहसास होती है।


छोड़ देती है सारी दुनिया जब साथ

सच्ची दोस्ती ही तब साथ देती है

दोस्ती एक सुखद एहसास होती है।


जीवन की हर मुश्किल आसान कर देती है

हर पल अपनेपन का एहसास देती है

दोस्ती एक सुखद अहसास होती है।


सब रिश्तों में ये खास होती है

बहुत नाज़ुक इसकी साख होती है

दोस्ती एक सुखद एहसास होती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational