STORYMIRROR

Umesh Shukla

Abstract Tragedy

4  

Umesh Shukla

Abstract Tragedy

दल बदल

दल बदल

1 min
268

यूपी के सियासी मंच पर

जारी दल बदल का खेल

सत्ता पर कब्जे को कर

रहे नए सिरे से तालमेल


सत्तानशीनों के हमकदम

भी अब बदल रहे हैं पाला

नुक्स उन्हें भी दिखने लगा

जो कल तक रहे हमप्याला


दिल से ऐब गिना रहे अब

सत्तारूढ़ दल के सरेआम

कल तक पूरे चैन से सत्ता

सुख भोगते रहे आठों याम


जनता को सभी दल बदलुओं

का रखना चाहिए खास ध्यान

उनकी करतूतों से ही सियासत

बन गई अब व्यापारिक आस्थान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract