STORYMIRROR

Komal Kamble

Abstract Romance Tragedy

4  

Komal Kamble

Abstract Romance Tragedy

दिल

दिल

1 min
179

कहते है दिल के टूटने की

आवाज नहीं होती

क्योंकि दिल कांच का नहीं होता

फिर भी दिल टूटता तो जरूर है

क्योंकि उस वक्त अपनों का साथ जो नहीं होता।


काश दिल कांच का बना होता

शायद इसके टूटने पर आवाज तो होती

इस टूटे दिल की आवाज सुनकर

इसे कोई समेटने तो आता।


दिल ये कितना कमजोर होता है

हर किसी के छोड़े जाने पर रोने लगता है

समझ नहीं पाता कि कौन अपना है और कौन पराया

एक बार टूटने पर भी प्यार करना चाहता है।


ये दिल ही है

जो भावनाओं में बह जाता है

टूटकर बिखरने पर भी

फिर से जुड़ना चाहता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract