दीवाली लाए खुशहाली
दीवाली लाए खुशहाली
आई फिर दीवाली
हर त्यौहारों की रानी
लाए जीवन में खुशहाली।
चमकाएं घर को,
सजाएं घर को
खुशबू से महकाएं घर को।
जगमग जगमग दीप जले
कोना कोना उजास भरें
अंतर्मन उदीप्त हो जाएं।
खुशियों की फुलझड़ियां छूटे
मन ही मन में लड्डू फूटे
मिल जुलकर हम जश्न मनाएं।
आई फिर दीवाली
हर त्यौहारों की रानी
लाए जीवन में खुशहाली।
