दीपक की महिमा - दीपक का संदेश
दीपक की महिमा - दीपक का संदेश
दीपक से चलो आज सबको मिला दूँ
उसका जीवन कैसा है आज मैं बता दूँ ।।
खुद को यू जलाकर सबको प्रकाश देता है
ये जीवन अंधेरे में कैसे बिताता है आज मै बता दूँ ।।
जब भी वो त्योहारों के दिन आते हैं
हम दीपक जलाकर सुख माँगते हैं ।।
उसको भी ख़ुशी जलकर ही मिलती है
बाती की लौ जगमग तभी करती ।।
जहाँ को सुगंधित प्रकाश के संग भी करता है
प्रदूषण को मिटा कर वातायन को पवित्र करता है ।।
जब बाजार लगता हैं और रंग बिरंगे दीपों से ही तो सजता है
खिलखिलाहट से कुम्हार का घर तब भरता है ।।
अमावस्या की काली रात को जब पूर्णिमा में बदलता है
रात भर जलकर उफ भी न करता है ।।
सरसों की ख़ुश्बू से कीटों का नाश करता है
कुदरत में फैली नमी को गर्माहट से भरता है ।।
पर जब बुझने पर देते हो उसे कोने में फेंक
उसके जीवन मे जब दुख प्रवेश करता है ।।
तुम्हें एक संदेश ख़ुशियों के संग देता है
दूसरों को सुख दो जितना तुम दे सको ।।
क्षणभर के लिए अपने ग़मों के अंधकार को भूलकर
दुनिया के चारों कोनों को भर दो प्रकाश से ।।
मानव दीप की बस इतनी सी प्रार्थना स्वीकार करो
उस जैसा बनो तुम जरा, न अहंकार करो ।।
