STORYMIRROR

Phool Singh

Inspirational

4  

Phool Singh

Inspirational

धरती पुत्र-पृथ्वीराज चौहान

धरती पुत्र-पृथ्वीराज चौहान

2 mins
185

जबड़ा फाड़ दिया शेर का जिसने, ऐसा, बचपन में खेल दिखाया था 

जीत का झण्डा बुलंद किया, तो, शत्रुओं को धूल चटाया था।।


हिंदुस्तान का एकमात्र योद्धा वो, जिसका न कोई सानी था 

छ: भाषाओं का विद्वान बड़ा, ऊंची, कद-काठी संग सुंदर था।।


शब्दभेदी शिक्षा का ज्ञाता, साहसी, वीर अनोखा था 

दरबार की जिसकी शोभा बढ़ाता, पृथ्वीराज रासों का लेखक चंदबरदाई था।।


चिकित्सा शास्त्र का भी ज्ञान था, उसको, आल्हा-उदल का समकालीन था 

भीमदेव को जिसने हराया, दिल्ली का महाराजा था।।


राय पिथौरा किले का निर्माण कराया, जनता का सहभागी था 

उसके भलाई में लिप्त सदा, लोकप्रिय वो शासक था।।


बड़ी सेना का मालिक था जो, अदूरदर्शी एक राजा था 

शूर वीरता के किस्से घर में उसकी, उच्च दर्जे का भी प्रेमी था।।


अपने समय का महान योद्धा, हिंदुस्तान का उगता सूरज था 

शत्रुओं को अपने हर रोज खटकता, जो, सच्चा धरती-पुत्र कहलाता था।।


एक गलती उसे भारी पड़ गई, जो बड़े शत्रु को जीवित छोड़ा था 

सत्रह बार जिसे हरा चुका था, कमजोर उसको समझा था।।


कन्नौज था शक्तिशाली राज्य, जयचंद जिसका राजा था 

अनबन रहती पृथ्वीराज से उसकी, उससे, घृणा बहुत वो करता था।।

 

अपमानित करने के मौके ढूँढता, द्वार पर, मूर्ति उसकी लगवाया था 

संयोगिता उसकी बेटी प्यारी, पृथ्वीराज ही जिसका प्रेमी था।।


बुलावा भेजा जो संयोगिता ने, पृथ्वी भी दौड़ा आया था 

स्वयंवर से उठा ले गया उसको, जयचंद, जिसका स्वयंवर बड़ा रचाया था।।


क्षुब्ध हो गया जयचंद इतना, जा गोरी से हाथ मिला बैठा 

जाने क्या अहं में क्या वो कर बैठा, गद्दार हिंदुस्तान का बन बैठा।।


सैनिक शक्ति दे गोरी को, तराइन का युद्ध कराया था 

पहले युद्ध में पृथ्वी हराया, धोखे से, दूसरे में गोरी ने पृथ्वी हराया था।।


बंदी बना था हिन्द का रक्षक, जयचंद खुशियाँ मनाया था 

भूल बैठा वो जाने कैसे, उसने खुद के शत्रु से हाथ मिलाया था।।


यातनाएं झेली पृथ्वी ने जेल में, अंधा भी, गौरी ने उसको बनाया था 

देखने को पृथ्वी की अद्भुत क्षमता, शब्दभेदी बाण चलवाया था 


मित्र की सहायता से पृथ्वी ने, बंद आँख से बाण चलाया था 

फोड़ दी गौरी की एक आँख तो, तलवार से शीश उड़वाया था ।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational