STORYMIRROR

Amrit Kumar Panda

Tragedy

4  

Amrit Kumar Panda

Tragedy

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं

1 min
405

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं

जिंदगी ने दिए हैं कुछ घाव

कुरेद कर उन घावों को

उनपे मरहम रगड़ रहा हूं मैं

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं।


न जाने कब सोया था

चैन की नींद आखरी बार

पसीने से हो के तर बतर 

आधी रात को उठ जा रहा हूं मैं

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं।


वो खिल खिलाती धूप

न जाने कहां चली गई

अब देख के काले बादलों को

गुजर बसर कर रहा हूं मैं

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं।


किसी अंधियारे में खो गए 

सातों सुर प्यार के

अब तो बस सन्नाटे से

काना फूसी कर रहा हूं मैं

धीरे धीरे मर रहा हूं मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy