कैसे भूलें?
कैसे भूलें?
कैसे भूलें?
उन खून से लतपत लाशों को
डरे सहमे से सांसों को
चीखें जो कहीं खो गए
गुमनामी में गुम हो गए
कैसे भूलें?
वो चावल का दाना
जो सना हुआ था खून से
जब कश्मीर का कोना कोना
घायल था जंगी जुनून से
कैसे भूलें?
वो जिस्म का कटना
नफरत की पैनी आरी से
रलीब-चलीव-गलीव का नारा
जब गूंजा था बारी बारी से
कैसे भूलें?
वो चीखें उनकी
जब इज्जत उनके वो लूटे थे
मिट गया था माथे का कुंकुम
और चूड़ियां उनके टूटे थे
गिनते रहें अगर सुबह शाम भी
वो सितम जो उनपे ढाए गए
खतम न होगी गिनती जिस्मों की
जो रात दिन वहां जलाए गए
पैरों तले दहशदगर्दों ने
कश्मीर की जमीर को रौंदा है
हुकूमत चुप बैठा था साहब!
सियासत तो बस एक धंधा है।
पर क्या करें?
जुल्म को उनके देख कर भी
सारा दुनिया अबतक अंधा है
कश्मीर हम शर्मिंदा हैं
तेरे कातिल जिंदा हैं।
