STORYMIRROR

Jisha Rajesh

Inspirational

3  

Jisha Rajesh

Inspirational

देश की दुर्दशा

देश की दुर्दशा

1 min
712

स्वप्न था जो वीर सेनानियों का

फल था जो अमर बलिदानों का

कहाँ गया वह स्वर्ग सम भारत?

क्या हो गयी है देश की हालत!


कहीं बेरोज़गारी, कहीं लाचारी है

शासक उद्दण्ड़ और भ्रष्टाचारी है

कहीं अन्यायों की है भीषण मार

कहीं जनता है शोषण की शिकार


नारी नित दिन अपमानित होती है

फूट फूट कर भारत माता रोती है

अन्न उपजाने वाला भूखा सोता है

दरिद्र तो बस दरिद्र ही रह जाता है


स्वप्न यह दुस्वप्न में कैसे गया बदल?

स्वर्ग यह कैसे बन गया नर्क प्रतल?

चलो उद्धार करें पतित भारत का

स्वप्न पूरा करें उन अमर वीरों का।











विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational