डर का साया(Prompt 15)
डर का साया(Prompt 15)
आजकल का यह नया चलन है।
छोटे-छोटे बच्चों को
अकेले सुलाने में क्या बड़प्पन है?
कितने बच्चों का बचपन यूँ खो जाता है।
बच्चा बड़ा होने से पहले ही
क्यों बड़ा हो जाता है?
अक्सर अकेलापन उसको डराता है।
अपने आसपास हमेशा उसे,
भूतों का एक संसार नज़र आता है।
अभिभावक जाने क्यों उनकी बातों को
हमेशा नजरंदाज सा कर देते हैं।
क्यों समझने की चेष्टा नहीं करते
बच्चे किस मानसिक परिस्थिति से गुजरते हैं।
बच्चों को समझने की खातिर
अभिभावक निभाएँ अपनी जिम्मेदारी।
इसके लिए सबसे प्रथम
समाप्त करनी होगी मध्य में उत्पन्न यह दूरी।
डर के अनदेखे साये से
बच्चों को दूर अगर रखना है।
सबसे पहले बच्चों को
उनका बचपन वापिस करना है।
