STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

3  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

दायित्व निर्वहन हित याचना

दायित्व निर्वहन हित याचना

1 min
389

धन्यवाद तेरा है कोटि-कोटि प्रभो, मानव सेवा का मुझको अवसर ये मिला,

 "कोरोना फुट वारियर्स टीम"के नेतृत्व का,मेरे प्रभो मुझे है ये उपहार मिला।


शिक्षण के संग बी.एल.ओ.का,विगत कई वर्षों से दायित्व निभाते आया हूं,

आनलाइन शिक्षण का भी ज्ञान मिला, समाज सेवा का भी अवसर पाया हूं।


अल्पज्ञ हूं मैं ज्ञानियों मध्य,टूटी भाषा से कुछ बात को सम्मुख रखता हूं,

शारदे मां देगीं बुद्धि मुझे, कुछ विद्वजनों का उत्साहवर्धन ये बल देता है।


 सब शुभ बातें तो शूल भी चुभती हैैं, विनाशकाल दुर्दिन जब किसी के होते हैं,

दैव भी सदा सहायक होते हैं,जो अनुशासन,संयम को धीरज धारण कर लेते हैं।


अपने कुछ अल्पबुद्धि और ढीठ लोग, अक्सर कई गड़बड़ियां भी कर जाते हैं,

त्याग -तपस्या नष्ट-भ्रष्ट हो जाती है,और लक्ष्य योजना में पिछड़ बहुत हम जाते हैं।


दायित्व प्रभु जो है मिला मुझे, इसके निर्वहन की दाता सतत् प्रेरणा और शक्ति दो,

शीघ्र कोरोना पर विजय हमारी हो,संग मुझे अपने चरणों की नित अविचल भक्ति दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational