STORYMIRROR

Raj Aryan

Children

2  

Raj Aryan

Children

चुटरु- मुटरु दो भाई

चुटरु- मुटरु दो भाई

1 min
237

चुटरु- मुटरु दो भाई जंगल वन में रहते थे,चुटरू -मुटरू दो भाई।

वे दोनों आपस में कभी नहीं,किया करते थे लड़ाई।

एक दिन की बात है,वह जा रहे थे टहलने।

पीछे से अपना फन उठाएं,सांप लगा फुंफकरने।

दोनों जब पीछे देखे तो,दौड़कर पेड़ पर भागे

।सांप उनको देख ना पाया,और बढ़ चला वह आगे।

दोनों चूहे कूद गए जब,पेड़ के नीचे आया एक हाथी।

पर हाथी को कुछ पता न था,उसके पीठ पर उसका साथी।

दोनों चूहे को मजा आ रहा था,करने में पीठ पर सैर

।हाथी पीठ पर कसके फुंका,चुटरु गिरा और टूटा पैर।

हाथी आगे बढ़ता गया,मुटरु को लगा सताने डर।

पर फिर भी किसी तरह टांग कर,मुटरु चुटरु को ले गया घर।         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children