"चलो साथ मिलकर मनाएं दीवाली।"
"चलो साथ मिलकर मनाएं दीवाली।"
भुलाकर गम चलो दीवाली मनाएं,
सब के दिल में आनंद और उमंग जगाए।
कोई रूठा है तो उसे आज मनाएं,
कोई टूटा है तो उसे आज जोड़िए।
कोई अकेला उदास ना रहे,
आज खुशियां सब के पास रहे।
जो उदास हो उस के दिल में उम्मीद का दीया जलाए,
जो दूर हो अपनो से, उसे अपनो से मिलाइए।
चलो इसी तरह एक दीवाली मनाएं,
सब के दिलो में खुशी के दीप जलाए।
चलो मेरे साथ लेकर चलूँ ऐसी दुनिया में,
जहाँ जरूरत है एक खुशी के दीप की,
आशा के दीप की, उम्मीदों के दीप की,
सहयोग के दीप की, और अपनेपन के दीप की।
चलो साथ मिलकर उन्हें भी खुशी दे,
वो अपनापन दे,
चलो साथ मिलकर बांटते है खुशियां,
उसे देखकर और हसीन हो जाए जहां,
और मिल जाए सबको मिल जाए एक खूबसूरत जहां।
