STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

3  

J P Raghuwanshi

Inspirational

चेतावनी

चेतावनी

1 min
143

भैया कर लो विचार।

भैया कर लो विचार।।

जीवन में केवल हैं, "राम" नाम सार।


बड़े-बड़े संन्यासी, रात-दिन जपे।

योग करें योगी, शरीर को तपे।।

नारद से संत जिनको पावै न पार।

जीवन में केवल हैं, "राम" नाम सार।।


नेति-नेति वेद कहें, अठारह पुराण।

नामों का सुमेरू हैं एक राम नाम।।

संतों की वाणी रहीं हैं पुकार।

जीवन में केवल हैं "राम" नाम सार।।


राम नाम गायें नित्य तुलसी की वानी।

मीरा जी हो गई, राम नाम दीवानी।।

राम नाम जप कर के हो जाओ पार।

जीवन में केवल हैं "राम" नाम सार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational