चाय
चाय
चल कहीं चल के बैठते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल कहीं चल के सच्ची बात करते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल कहीं पहाड़ पर चलते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल थोड़ा ज़मीन से जुड़ते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल पुराने दिनों में चलते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल फिर मंदिर में चलते हैं
मीरा के भजन सुनते हैं
चल थोड़ी उम्मीद की बात करते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल दुनिया के झमेले से निकलते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल थोड़ा अंधेरे से निकलते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं
चल थोड़ा उजाले की बात करते हैं
एक सुकून भरी चाय पीते हैं

