चावल
चावल
सबसे सस्ता खाद्य पदार्थ हमारा, चावल है खाद्य पदार्थों का राजा,
खाने की थाली में खुशियाँ लाता, चावल सब के मन को है भाता।
गरीब - अमीर दोनों का भोजन, चावल खाने से होता मनोरंजन,
नमकीन में बिर्यानी सब खाते, मीठी खीर से जीभ लपलपाते।
चावल थाली की शान बढ़ाता, घर में सबके बरकत लाता,
हर व्यंजन में बढ़ाये शोभा, तभी इससे सब करें लोभा।
दाने-दाने में छुपे होते पोषक तत्व, सारे बाजार को महकाये इसके सत्व,
जिस घर में चावल भर जाये, खुशहाली वहाँ खुद~ब~खुद आये।
चावल हमारी ज़िन्दगी का हिस्सा, सुन लो इसका सब से किस्सा,
बिना इसके ना महकती रसोई, चावल के बिन हर थाली रोई।।
