STORYMIRROR

Vaidehi Patel

Romance

4  

Vaidehi Patel

Romance

बताओ ना

बताओ ना

1 min
222

बताओ अब कैसे करूं मैं प्यार तुझे

दिल की सुन के आगे बढ़ जाऊँ

या पीछे देख कर रुक जाऊँ फिर से।


बताओ कैसे कहूँ खुद को

की भूल जाना है तुझको

खुद के दिल के टुकड़ों को समेटूं

या किसी और की बाँहों मैं चली जाऊँ।


बताओ कैसे करूं भरोसा तुझ पे

भाग जाऊँ कहीं दूर तुझसे

या तुझे ही फिर से तोड़ने दूं मुझे।


बताओ कैसे मनाऊँ खुद को अब

की नहीं मनाओगे तुम इस बार

आँसुओं से भीग जाऊँ

या किसी और का सहारा लूँ ।


बताओ कैसे तुझे छोड़ दूँ

मेरा प्यार मज़ाक था

या किसी और ने हाथ थाम लिया।


चलो मान लेते हैं लकीरे साथ नहीं थी इस बार

पर बताओ ना

एक बार और प्यार कर पाओगे किसी और से? 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Vaidehi Patel

Similar hindi poem from Romance