STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

बरगद और बुजुर्ग

बरगद और बुजुर्ग

1 min
675

बरगद और बुजुर्गों की 

एक समान है काया

दोनों से ही मिलती

हमको शीतल छाया।

स्नेह मिला जिन्हें बुजुर्गों का

हर सुख जीवन का पाया

बरगद और बुजुर्गों की

एक समान है काया।

अनुभवों को बुजुर्गों के 

जिसने भी अपनाया

राह सहज हुई जीवन की 

मंजिल भी अपनी पाया।

बड़े खुशनसीब हैं वे लोग 

जिन पर है बुजुर्गों का साया

जीवन का हर सुख 

ऐसे लोगों ने ही पाया।

बड़े बदनसीब हैं वे लोग 

जिन्होंने बुजुर्गों को ठुकराया

सच कहता हूं ऐसे लोगों ने 

ठौर नरक में भी न पाया।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational