STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

बम बम भोलेनाथ

बम बम भोलेनाथ

1 min
341

भोले भंडारी तेरी महिमा अपार है

तेरे मंदिर में हो रही जय जयकार है,

माथे चंद्र सुशोभित होये

गले सर्प की माला है,

जटा मैं माँ गंगा की धारा

कमर में बाघम्बर लिपटा

अंग भस्म कमाल है।

जहां तुम्हारे मंदिर होये

नंदी वहां पहरेदार हैं,

झांझर, शंख, मजीरा बाजे

बहुतै होत धमाल है।

तुम्हारे दर्शन पाने खातिर 

दूर दराज से आते भक्त,

तेरी महिमा बड़ी निराली

तू बहुत ही अपरंपार है।

भांग धतूरा, बेलपत्र संग

दूध होत अर्पण तुझको,

हम तो श्रद्धा से शीष नवाते

शिवशंकर ओंकारेश्वर तुझको।

मस्त मलंग हे औघड़दानी

तेरी महिमा कोउ न जाने,

शीश झुकाकर हम कहते हैं

जय भोले, जय शिवशंकर।

द्वार तुम्हारे भक्तों को

मेला लगता है निश दिन,

गुंजायमान होता है चहुंदिश

ऊँ नम: शिवाय, बम बम भोलेनाथ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract