STORYMIRROR

Jaypoorna Vishwakarma

Romance

3  

Jaypoorna Vishwakarma

Romance

बिन फेरे हम तेरे

बिन फेरे हम तेरे

1 min
784

श्याम सुहाए श्याम ही भाए

श्याम के बिन अब रहा न जाये

बैठी मैं श्याम से आस लगाए 

शाम सवेरे मुख पर नाम तेरे


नैनों में बसे हो दिल में छुपे हो 

पल-पल जागे अरमान मेरे 

कहीं पर दर्शन हो जाए जो तेरा

धन्य हो जाए यह जीवन मेरा


तुझे निहारूँ तुझे पुकारूँ 

तुम बिन कोई न पास मेरे 

बिन फेरे हम तो तेरे

मुख पर बंसी गले में माला 


ये रूप तेरा भोला भाला

पूरा जग का तू तो है रखवाला 

मेरे नैनों में है तेरे दर्शन की हाला 

कहां बैठे हो कहां छुपे हो 


अब तो आ जाओ पास मेरे कन्हैया

तुम बिन डूब न जाये जीवन नईया 

तुम मीत हो तुम ही प्रीत हो 

तुम ही मेरे जीवन के हार जीत हो


तुझ बिन दिन कटे न अब मेरे 

बिन फेरे श्याम हम तो तेरे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance