STORYMIRROR

Jaypoorna Vishwakarma

Others

3  

Jaypoorna Vishwakarma

Others

कोरोना महामारी

कोरोना महामारी

1 min
231


जब सूर्य जगा तभी प्रकाश हुआ है 

भारत का तो सुंदर विकास हुआ है 

इस भारत को यूँ ही नहीं मिटने देंगें 

कोरोना जैसी महामारी न फैलने देंगे


सूक्ष्म जीवाणु है पर इसकी ताकत बड़ी

तेरे सामने भी सेनाओं की फौज खड़ी

तुझको न अब और आगे बढ़ने देंगे

कोरोना जैसी महामारी न फैलने देंगे


21 दिन का भारत ने ये प्रण लिया है 

भारत बन्द कर तुझ से जंग किया है 

घर पर रह कर ही तुझ पर वार करेंगे 

कोरोना जैसी महामारी न फैलने देंगे


प्रकृति करती है आज कितना क्रंदन 

जीव-जंतु की हत्या न करो ये बन्दन

सब निरामिष आहार ही ग्रहण करेंगे

कोरोना जैसी महामारी न फैलने देंगे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन