STORYMIRROR

Jaypoorna Vishwakarma

Others

4  

Jaypoorna Vishwakarma

Others

मैं हूँ भारत की कलम

मैं हूँ भारत की कलम

1 min
261


मैं हूँ भारत की कलम

मैंने ही भारत का इतिहास लिखा है

रामायण, गीता, कुरान लिखा है 

मैंने ही देश का संविधान लिखा है 

हिंदू, मुस्लिम सबके हाथों से चली हूँ 

किया न कभी मैंने कोई भेदभाव 

जिसने जैसा चाहा मुझसे 

मैंने वैसा ही लिखा है 

कहीं गरीबी, कहीं अमीरी 

कहीं बेरोजगारी और बेहाली

हर दर्द के तड़पते हाल को लिखा है

मैंने जीत लिखा है हार लिखा है 

जीवन का हर श्रृंगार लिखा है 

नन्हें हाथों से डगमगाते चली हूँ 

युवाओं के हाथो में भी ढली हूँ 

जिसकी जैसी कृति

उसका वैसा बखान लिखा है 

मैंने ही जग का विधान लिखा है

मैंने जीवन को लिखा है

मैंने ही मृत्यु को लिखा है

अमर कहानी विद्वानों की वाणी 

मैंने ही भारत भूमि की

वीरता का बखान लिखा है

मैंने ही सारा जहान लिखा है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन