STORYMIRROR

Kunal Meghwanshi

Inspirational

3  

Kunal Meghwanshi

Inspirational

बिन गुरु व्यर्थ है जीवन

बिन गुरु व्यर्थ है जीवन

1 min
390

सही कहा है किसी ने कि गुरु के

बिना ज्ञान नहीं होता

लाख ख़ूबियाँ पाने के बावजूद

भी बस वो गुरु ही है 

जिसे अपनी खुबियों पर कभी

अभिमान नहीं होता

सभी रास्ते पता करके देखे हैं मैने

पर यकीन मानो यारों सब फ़िज़ूल था

गुरु के बिना कोई रास्ता पार

नहीं होता

सही कहा है किसी ने कि गुरु के

बिना ज्ञान नहीं होता


कोशिशों से एकलव्य तो बना जा

सकता है

पर गुरु के बिना उन कोशिशों का

भी कोई परिणाम नहीं होता

एकलव्य भी बेबुनियाद होता

आज सब की तरह ही

अगर उसके मस्तिष्क में गुरु द्रोण

का नाम न होता

माना द्रोण का मतलब ही सही

एकलव्य से गुरु-दक्षिणा मांगने में

लेकिन अगर एकलव्य ने

गुरु-दक्षिणा न दी होती तो एकलव्य

इतना महान न होता

सही कहा है किसी ने कि गुरु के

बिना ज्ञान नहीं होता


मुकम्मल जिन्दगी मिल जाने के

बावजूद भी वो गुरु ही है

जिसके बिना किसी शिष्य का

कभी नाम न होता

इसलिए सही कहा है किसी ने कि

गुरु के बिना ज्ञान नहीं होता



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational