बहुत शांति मिलती है
बहुत शांति मिलती है
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
जब नितान्त एकांत में बैठ कर
अपने कान्हा से बात करती हूं..
उनके प्रदान किये गए सुख के लिए
उनका शुक्रिया अदा करती हूं..
और दिल में उठ रही दुख की
कोई हूक उनके सामने रो कर
समाप्त कर लेती हूँ..
नहीं शरमाती हूँ उनके सामने
अपने दिल का कोई राज कहने से..
नहीं घबराती हूँ उनके सामने
अपने ज़ज़्बात सरेआम होने से..
बड़ा ही विचित्र रिश्ता है उनसे मेरा
बड़ा सुकून देता है मेरे कान्हा
ये जरा-सा प्यार तेरा..!