STORYMIRROR

Rekha Malhan

Abstract Inspirational

4  

Rekha Malhan

Abstract Inspirational

भोलेनाथ पहुँचे ससुराल

भोलेनाथ पहुँचे ससुराल

1 min
291


शिव शंभु निज दल ले साथ

सावन में पहुँचे ससुराल भोलेनाथ

मिला अति मान-सम्मान

भक्त उपासना करें आस्था-विश्वास

सच्चे हृदय से जो ध्यावे

पावे धन-वैभव, मिले आशीष

हुआ सावन में समुद्र-मंथन

मिले समृद्धि व मोक्ष

करे उपासना अपनाए शाकाहार

सावन मास मेघा बरसे रिमझिम

भक्त करें उपवास, भक्तिमय माहौल

हुई सावन में दाह माता सती दक्षपुत्री

सावन में ही रचाया ब्याह शिव शंकर ने

हो कोई इच्छा, भक्त करें सोलह सोमवार

मनोकामना पूर्ण करें मंगला गौरी-शिव

दूध जल से जो करें अभिषेक

बेल पत्र करें दरिद्रता दूर

धतूरा करे अर्पण, मिले गोदान का लाभ

चाँदी के नाग-नागिन करें कीर्ति प्रदान

अष्ट धातु शिवलिंग दे सिद्धि का वरदान

पारस शिवलिंग ऐश्वर्य देता बखान

कपूर शिवलिंग करे मोक्ष प्रदान

नवनीत शिवलिंग बनाए चक्रवर्ती सम्राट

कावंड़ियों का दल गंगाजल से करें अभिषेक

लेकिन मेरे भोलेनाथ हो जाते 

एक लोटे जल से भी प्रसन्न

सावन का महात्म्य अद्भुत जान ।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract