बहना
बहना
तुझ पर कुर्बान मेरा हर एक गहना
बसते हैं प्राण तुझमें मेरी बहना
हर पल हमें है संग रहना
सुख और दुख है साथ-साथ सहना
तेरी अच्छाई लिखने में
कम पड़ गई समंदर की स्याही
यह कुदरत भी देता है तेरी अच्छाई की गवाही
सारा जमाना है दुश्मन
पर तेरा साथ काफी लगता है
तेरे प्यार में मेरा जहां बसता है
तेरी खुशियां मेरा आसमा लगता है
खुद की ही परछाई से डर जाती
तेरे संग होने से हर मुश्किल से लड़ जाती
तुझे दूरी सोच कर घबराती
तेरा साथ है हिम्मत बढ़ती
तुझ पर है संकट मेरे प्राण तड़पते
तेरी तड़प मेरी सांसों पर है ठहर जाती
तेरी मुस्कान मेरे पंख फैलती
तेरे आंसू मेरी धड़कन बढ़ती
तेरी खामोशी मैं सब पड़ जाती
तेरी अनकही मैं हर बात समझ जाती
तेरी अच्छाई है बस नजर आती
तेरी नादानी मुझे और नादान बनती
मैं तुझ पर कतरा कतरा कुर्बान जाऊ
तेरी आंखों में हर मुश्किल पहचान जाऊं
तेरा साथ मेरा जीवन सवार दे
है तमन्ना सदा तू यूं ही प्यार दे
मेरे संग तू अपना सारा जीवन गुजार दे
बस तू मुझे सबसे ज्यादा प्यार दे!
