भीम सन्देश : जागो हुक्मरान
भीम सन्देश : जागो हुक्मरान
सन्देशा यह दे गये, हमको भीम महान।
शासक हो तुम देस के, जागो हुक्मरान।
जागो हुक्मरान, शान अपनी पहचानो।
ले लो अपना राज, भीम का कहना मानो।
चलो बुद्ध की राह, छोड़ पुश्तैनी पेशा।
भाईचारा प्रेम, न्याय समता सन्देशा।
