STORYMIRROR

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Inspirational

4  

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Inspirational

भारतीय नारी

भारतीय नारी

1 min
1.0K


हो प्रगति के पथ पर अग्रसर,

सबला हुई भारतीय नारी।

पुरूषों से आगे बढ़कर,

छू रही जग की बुलन्दियाँ सारी।


मिला कंधे से कंधा दे रही,

राष्ट्र सृजन में योगदान भारी।

महिला सशक्तिकरण क्रांति को,

आगे बढ़ाने में कर रही तैयारी।


महिला सशक्तिकरण की,

मुख्य प्रवर्तक थी सावित्रीबाई।

अज्ञान रूपी तम भगाने में,

निज भूमिका विकट निभाई।


नारी शक्ति की उन्नति बिना,

सारी सृष्टि की गति अधूरी।

समाज के उत्थान में स्त्री की,

महत्ता है बड़ी जरूरी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational