STORYMIRROR

Dr Archana Verma

Inspirational

4  

Dr Archana Verma

Inspirational

भारत महान

भारत महान

1 min
410


भारत के इतिहास ने हाँ

तुमको पाठ पढ़ाया है।

डटे रहो कर्त्तव्य मार्ग पर

यह संदेश सुनाया है।।


वीरों ने जो दी कुर्बानी

तुमको कसम ये खानी है।

भारत को उन्नत करना है

विजय पताका फहरानी है।।


एकता व अखण्डता की जो

सिरमौर पहचान रही।

हरित क्रांति उद्योग नीति की

अपनी ही मिशाल रही।।


भारत की गाथा जो सुनी थी

उसकी शान बढ़ायी है।

शिक्षा में अन्वेषण लाकर 

नई पहचान बनाई है।।  


चाँद -सितारों तक हमने जो

परचम जा लहराया है।

देश-विदेश गये जब हमने

विजय संदेश सुनाया है।।


भारत का भविष्य बनी जो

युवा शक्ति निराली है।

खेल जगत या कला जगत हो

भारतीय शक्ति छाई है।।


लोकतंत्र की अनुपम छाया 

में हम भारतीय रहते हैं।

हिंदू, मुस्लिम,सिक्ख,इसाई

भारत में सब बसते हैं।।


विश्व हुआ जब संकट में है

हमने कमान संभाली है।

भारत में संभावना है अब

सबने बात ये मानी है।।


नित नए प्रयोग करें हम

विश्व को राह दिखायेंगे।

शांति नीति व धैर्य से हम

कल विश्व गुरु कहलायेंगे।।

    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational