भारत के लोगों जागो
भारत के लोगों जागो
भारत के लोगों जागो मैं तुम्हें जगाने आया हूं,
इस मृत जीवन में प्राण वायु का संचार कराने आया हूं,
इस देश में महिला सुरक्षा की गुहार लगाने आया हूं,
भारत के लोगों जागो मैं तुम्हें जगाने आया हूं।
आज़ादी अभी पूर्ण नहीं मैं यह समझाने आया हूं,
इस अपूर्ण आज़ादी को पूर्ण बनाने आया हूं,
भारत के लोगों जागो मैं तुम्हें जगाने आया हूं।
जो लोग निर्भया भूल गए उन्हें याद दिलाने आया हूं,
कोलकाता की चिंगारी को शोला बनाने आया हूं,
इस कुंठित न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाने आया हूं ,
लोगों के अंदर के योद्धा को जगाने आया हूं,
देश वासियों के अंदर से नपुशंकता मिटाने आया हूं,
काल के कपाल पर लिखने मिटाने आया हूं,
भारत के लोगों जागो मैं तुम्हें जगाने आया हूं।
