STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Inspirational

4  

Jyoti Deshmukh

Inspirational

भारत का तिरंगा

भारत का तिरंगा

1 min
306

आकाश में लहराता अपना अभिमान है तिरंगा 

जय हिंद बोल गर्व से हर बच्चे की शान है तिरंगा 

तीन रंगों का वस्त्र नहीं है ये ध्वज देश की शान है

हर भारतीय के दिल का स्वाभिमान है तिरंगा 


गंगा, यमुना यही हिंद की जान है तीनों रंगों से रंगा

(केसरी, सफेद, हरा) हुआ एसे भारत भूमि का प्रतीक है तिरंगा 

भेदभाव न कोई जाति धर्म का सभी के मन को हर्षित कर जाए तिरंगा 

नमन करे उन शहीदों को हम जिनकी याद दिलाए तिरंगा 

निडर निस्वार्थ वीर का बलिदान है तिरंगा 

सरहद पर जो शहीद हुए उनका मान बढ़ाए तिरंगा 


स्वतंत्रता का उज्जवल जय गान है तिरंगा 

साहस, संघर्ष और शांति का प्रतीक है तिरंगा 

अमर शहीद वीर का मौन व्याख्यान है तिरंगा 

विश्व में भारत की अलग पहचान है तिरंगा 

देश की आन शान है तिरंगा भारत के देशवासियों का सम्मान है तिरंगा 


परतंत्रता का कर्ता अवसान है तिरंगा 

घर- घर लहराए सभी का स्वाभिमान है तिरंगा 

एक साथ जय कहो तो गौरव सा मुस्काये तिरंगा 

देश प्रेम हर दिल में जगाए, विश्व में मान बढ़ाए तिरंगा 

आसमान में लहराए बड़ी शान से जोश हमें भी दिलाए तिरंगा 


शौर्य, साहस का प्रतीक रंग केसरिया, शांति, सादगी, सौहार्द्र का प्रतीक रंग सफेद,

और हरियाली का प्रतीक रंग हरा ये तीनों का समावेश है तिरंगा 

हमें एकता का पाठ पढाये तिरंगा 

है भिन्न-भिन्न जाती धर्म देश में फिर भी एक रंग है लहू का हमारा 

ऐसा अनेकता में एकता का संदेश देता प्यारा हमारा तिरंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational