भारत जानता है
भारत जानता है
कोरोना हो या सेना दुशमन लड़ना भारत जनता है
एटम हो वाइरस दुशमन लड़ना भारत जानता है
प्रधान मंत्री मोदी जी ने जो कहा वो करेंगे हम
काहे का डरना रोना धोना लड़ना भारत जानता है
बचना कैसे रहना कैसे कोरोना सब हमने जान लिया
नमस्ते कहना हाथ धोना मुंह जाली लगाना भारत जानता है
बाबा रामदेव ने कहा योग करो हम रोज करेंगे
नित्य शुबह प्राणायाम कपालभाती करना भारत जानता है
करो या मरो मत डरो परीक्षा की घड़ी हमारी है
बिना घबड़ाये हर महामारी निपटना भारत जानता है
सदा सजग रहो सबको सजग करो भीड़ से अलग रहो
होगा जो सरकारी फरमान चलना भारत जानता है
गए जो बिदेश कमाने भाई वो भी घर वापस आने लगे
पहले अपनी जांच सबसे अलग रहना भारत जानता है
बंद है अभी सभी स्कूल कालेज माल बाजार जरूरी है
खुल जाएँगे सभी थोड़ा धीरज धरना भारत जानता है।
