STORYMIRROR

डॉ.नीलम सरोज 'खुशबू'

Inspirational

4  

डॉ.नीलम सरोज 'खुशबू'

Inspirational

भारत देश हमारा प्यारा

भारत देश हमारा प्यारा

1 min
4

भारत देश हमारा प्यारा

यहीं से बहती ज्ञान की धारा।


शीश मुकुट हिमालय सोहे

इसके चरण समन्दर धोये ।


राम कृष्ण की यह पावन धरती

यहाँ सभ्यता संस्कृति पनपती ।


गंगा यमुना की पावन जल-धारा 

   होता पवित्र जगत ये सारा ।


गांधी बुद्ध ने यहां जनम लिया

  सत्य अहिंसा का ज्ञान दिया ।


जहाँ अमृतवाणी है गीता ज्ञान की

   रामायण पुरूषोत्तम श्रीराम की ।


विश्वशांति का यह पाठ पढ़ाये

   प्रेम बन्धुत्व जग में फैलाये ।


नमन करूं और करूं वन्दना

निशदिन बढ़े  यह देश अपना।।


रचनाकार -नीलम सरोज 'खुशबू'


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational