STORYMIRROR

Neelam Saroj

Others

3  

Neelam Saroj

Others

दीपावली का त्योहार है आया

दीपावली का त्योहार है आया

1 min
6

*दीपावली का त्यौहार है आया*


दीपावली का त्यौहार है आया

तम हर पुण्य प्रकाश है लाया।


दीपमालिका से सजे हैं घर-घर

रोशन हुआ आज धरती अम्बर।


जब-जब धरा पर अन्धकार गहराया

दीपावली का त्योहार है आया।


बाजरों में रौनक है छायी

गयी उदासी खुशियाँ है आयी।


धर्म-विजय का संदेशा है लाया

दीपावली का त्योहार है आया।


प्रेम का तुम एक दीप जलाना

अबकी दिवाली मिलकर मनाना।


छट रहा तम, दीपक-रागिनी जगमगाया

दीपावली का त्योहार है आया।


लप-झप करते झालर की लड़ियां

फूटे खूब पटाखे फुलझड़ियां।


घर-घर दीप,उजियारा है हरसू

घर-आंगन में विसरित है *'खुशबू*'।


*'नीलम'* सी छटा है बिखरी, आज जग रोशनी में नहाया

दीपावली का त्योहार है आया।।


         *नीलम सरोज'खुशबू'*


Rate this content
Log in